रूद्रप्रयाग

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी, जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

यात्रियों से अपील, मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करें पालन

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दिनांक 28 मई 2026 सायं 5:05 बजे से 7:03 बजे तक जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग के कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जनपद के ऊखीमठ, तुंगनाथ एवं आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा आम जनमानस, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। पर्वतीय क्षेत्रों, खुले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

जनपदवासियों एवं यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button