पुलिसपौड़ी

बारिश के बीच चुनौती, लेकिन जनसुरक्षा के लिए हर पल तत्पर पौड़ी पुलिस

पहाड़ी से आए मलबे और पत्थरों को हटाने खुद सड़क पर उतरे थाना प्रभारी, त्वरित कार्रवाई कर संभावित हादसों को टालते हुए मार्ग को किया सुरक्षित

खबर को सुनें

पौड़ी। लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच आज पौड़ी–देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पहाड़ी से कंकड़-पत्थर एवं मलबा मुख्य सड़क पर आ गया, जिससे मार्ग पर विशेष रूप से दोपहिया एवं छोटे वाहनों के लिए दुर्घटना की गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई थी।

लगातार बारिश के कारण सड़क पर अत्यधिक छोटे पत्थर होने के कारण वाहनों के ब्रेक मारने पर खतरा उत्पन्न हो रहा था व पत्थर किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत ने तत्परता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं मोर्चा संभाला।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बिना किसी अतिरिक्त सहायता की प्रतीक्षा किए तत्काल सड़क पर उतरकर कंकड़-पत्थरों एवं मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। प्रतिकूल मौसम और लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस जवानों ने अपने श्रम और समर्पण से मार्ग को सुरक्षित बनाते हुए आवागमन को सुचारु रखने का प्रयास किया।

पुलिस जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल संभावित दुर्घटनाओं को टाला गया, बल्कि आमजन को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा भी सुनिश्चित की गई।

जनपद में पुलिस बल केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा, सुविधा एवं विश्वास की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। बारिश, आपदा अथवा किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर मोर्चे पर तत्परता से डटी हुई है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button