लापरवाही: नासूर बनी पानी की लाइन डालने के लिए खोदी गयी सड़क

विनोद जोशी/
कौलागढ़/देहरादून।जन सुविधा के नाम पर सडकें तो खोद दी जाती हैं लेकिन ठीक करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है जिसका खामियाज़ा जनता को भुगतना पडता है कौलागढ वार्ड में जनता इसी परेशानी से जूझ रही है नवंबर-दिसंबर मेें जलसंस्थान द्वारा कौलागढ वार्ड मेें पानी की लाइन डालने के नाम पर करीब 800-900 मीटर सड़क की खुदाई की गयी सड़क की मरम्मत का जिम्मा लोकनिर्माण विभाग को दिया गया।
जलसंस्थान द्वारा मरम्मत कार्य के लिए लोकनिर्माण विभाग को करीब 40 लाख रुपए का भुगतान किया गया मार्च-अप्रैल में लोकनिर्माण द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य किया गया लेकिन घटिया निर्माण सामाग्री के कारण एक माह से भी कम समय मेें मरम्मत कार्य उखड गया ।
जनता द्वारा शिकायत करने पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा दोबारा मरम्मत कार्य किया गया लेकिन फिर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़क पर फिर गढ्ढे पड गये फिर से लीपापोती की गयी लेकिन मानसून की पहली बारिश मेें ही सड़क नदी नजर आने लगी शुरुआती बारिश में ही मरम्मत किया हुआ हिस्सा जर्जर हो गया ।
जिससे जनता को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जनता के लिए ये सड़क नासूर बन चुकी है जनता को न तो पानी नसीब हुआ अच्छी खासी सड़क भी हाथ से गयी सड़क बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है जिससे जनता को बारिश के मौसम में आवागमन में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है ।



