पौड़ीस्वास्थ्य

जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि ,डॉ. गोविंद पुजारी श्रीनगर में ही रहेंगे

खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल। संयुक्त उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में तैनात वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पुजारी का स्थानांतरण फिलहाल निरस्त कर उन्हें यथावत श्रीनगर में ही बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जारी निर्देशों के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

डॉ. गोविंद पुजारी अपनी उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं, सरल एवं सौम्य व्यवहार तथा बच्चों के प्रति समर्पित कार्यशैली के कारण श्रीनगर ही नहीं, बल्कि पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के लोगों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। अभिभावक उन्हें स्नेहपूर्वक “बच्चों के भगवान” के नाम से भी पुकारते हैं। उनके श्रीनगर में यथावत रहने की सूचना मिलते ही लोगों ने इसे जनभावनाओं की जीत बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उनियाल ने कहा कि डॉ. गोविंद पुजारी को उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में यथावत रखने का निर्णय जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल सहित पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद की जनता की ओर से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. पुजारी की सेवाओं का लाभ क्षेत्र के हजारों बच्चों को मिल रहा है और उनके बने रहने से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ऐसे ही सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button