रूद्रप्रयागस्वास्थ्य

गुड न्यूज़: रूद्रप्रयाग में डॉ पारूल गोयल ने संभाला सीएमओ का कार्यभार

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग।नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पारूल गोयल ने जनपद का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना व स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

गुरूवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पारूल गोयल ने कार्यालय पहुंच मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा टेकचंदानी सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ पारूल गोयल ने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक बेहतर ढंग से संचालन करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी के साथ मिलकर समेकित प्रयास से शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा टेकचंदानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, सीएमएसडी फार्मेसी अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह रावत, जिला, कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button