रूद्रप्रयागशिक्षा

आजादी का जश्न, बच्चों के नाम” अमित की अनूठी पहल से खिले नौनिहालों के चेहरे

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर त्रियुगीनारायण में देशभक्ति और प्रेरणा का संगम

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग।आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का माहौल देशभक्ति के रंगों से सराबोर था। तिरंगे की शान और बच्चों की मुस्कान ने इस दिन को और खास बना दिया।

इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अमित मैखंडी जी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अध्ययनरत 125 छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किए।

 

ट्रैकसूट पाकर बच्चों के चेहरे पर जो खुशी थी, वो देखते ही बनती थी। ये सिर्फ कपड़े नहीं थे, ये उनके खेल, उनकी मेहनत और उनके सपनों के लिए एक प्रोत्साहन था।

अमित मैखंडी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा:  

“मेरे प्यारे बच्चों, आप ही इस देश का भविष्य हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको हर सुविधा मिले, आप खेलें, पढ़ें और आगे बढ़ें – यही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मेरा प्रयास रहेगा कि सीमांत क्षेत्र के किसी भी बच्चे को संसाधनों की कमी न हो। आप मेहनत से पढ़ें, देश का नाम रोशन करें। हम सब आपके साथ हैं।”

कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय एक परिवार की तरह नजर आया। शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और गरिमा प्रदान की।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिकाओं ने सभी का मन मोह लिया। “सारे जहां से अच्छा”, “वंदे मातरम” की धुनों पर पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। बच्चों के जोश और समर्पण ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

आज का दिन हमें ये याद दिलाता है कि आजादी हमें सिर्फ विरासत में नहीं मिली, इसे सहेजने की जिम्मेदारी भी हमारी है। और वो जिम्मेदारी सबसे पहले शिक्षा और संस्कार से शुरू होती है।

कार्यक्रम के अंत में अमित मैखंडी  ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आइए हम सब मिलकर एक शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button