रूद्रप्रयागहादसा

दर्दनाक घटना: सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान के पति डॉ. कैलाश पुष्पवान का निधन

असामयिक निधन की खबर से स्तब्ध हुआ क्षेत्र, सरल स्वभाव और सेवाभाव के लिए हमेशा किए जाएंगे याद

खबर को सुनें

शुक्रवार 28 अगस्त का दिन रूद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी क्षेत्र के लिए बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर लेकर आया। जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पवान के पति डॉ. कैलाश पुष्पवान का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

डॉ. कैलाश पुष्पवान अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के साथ ही सेवाभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले डॉ. पुष्पवान ने अपने व्यवहार और कार्यों से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था। उनका असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ उन तमाम लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिनसे उनका आत्मीय जुड़ाव रहा।

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। हर कोई उनके सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और सेवा भावना को याद कर भावुक नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. कैलाश पुष्पवान के रूप में समाज ने एक नेकदिल, संवेदनशील और सेवाभावी इंसान खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button