
देहरादून। वार्ड नंबर 92 के सरिता विहार, विजय मिलन मठ और आर्केडिया प्रथम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक निधि से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया।
सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं और भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 92 के पार्षद अनिल नौटियाल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इनमें भाजपा जिला मंत्री दर्शन सिंह रावत, जिला आईटी संयोजक धर्मपाल सिंह बिष्ट, शिवालिक नगर मंडल मंत्री आनंद गढ़िया, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश ध्यानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी और ओबीसी मोर्चा मंत्री महावीर सेनवाल सहित कई स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का आभार जताया।
वार्ड 92 के सरिता विहार और सरस्वती कॉलोनी क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित विकास कार्यों से क्षेत्र की सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।



