केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ में बंदूक मिलने से मचा हड़कंप

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ । केदारनाथ धाम, जहां इस वक्त देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे है वहीं धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त बड़े सवाल खड़े हो गए जब एक संदिग्ध युवक के पास से बंदूक मिलने की खबर सामने आई।

पुलिस इसे सघन चेकिंग अभियान की कामयाबी बता रही है और बरामद बंदूक को खिलौना कह रही है लेकिन स्थानीय सूत्रों की मानें तो मामला पुलिस की कहानी से काफी अलग है। बताया जा रहा है कि रायबरेली निवासी युवक दर्शन के लिए धाम पहुंचा था। इसी दौरान एक टेंट संचालक को उसके सामान पर शक हुआ कपड़े में लिपटी वस्तु को देखने पर मामला संदिग्ध लगा और तुरंत पुलिस व LIU को सूचना दी गई।

देखते ही देखते इलाके में हलचल मच गई लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी सुरक्षा और चेकिंग के दावों के बीच संदिग्ध युवक धाम तक पहुंचा कैसे?

केदारनाथ सीओ नितिन लोहनी के अनुसार 6 मई की शाम सुरक्षा व्यवस्था के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान युवक के पास से एक बंदूक और धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि जांच में बंदूक खिलौना पाई गई और युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वहीं बिना वैध आईडी के उसे टेंट में ठहराने वाले संचालक पर भी कार्रवाई की गई है।

लेकिन अब सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया है,अगर टेंट संचालकों की सूचना पर पुलिस मौके तक पहुंची तो फिर इसे “सघन चेकिंग” की कार्रवाई क्यों बताया जा रहा है? और अगर वास्तव में धाम में हर स्तर पर कड़ी जांच हो रही थी।

तो आखिर संदिग्ध युवक बंदूक जैसी वस्तु लेकर केदारनाथ धाम के घोड़ा पड़ाव तक पहुंचा कैसे? सवाल सिर्फ एक युवक का नहीं सवाल उन लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का है जो हर दिन बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button