पौड़ी

शराब और स्टेयरिंग का मेल ठीक नहीं,वरना जिंदगी का अगला खेल ठीक नहीं

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालकों के वाहन सीज, डीएल जब्त साथ ही 119 चालकों पर कड़ी चालानी कार्यवाही।

खबर को सुनें

पौड़ी । जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई।

चेकिंग के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज किया गया तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

इसके अतिरिक्त जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना एवं ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 41 वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई।

इनमें धुमाकोट-02, यातायात कोटद्वार-02, कालागढ़-01, कोटद्वार-09, लक्ष्मणझूला-21 एवं श्रीनगर-06 चालक शामिल रहे। साथ ही जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 119 वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button