देहरादून
राजकीय शोक के दौरान सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा DIT को भारी
यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन पर राज्य सरकार द्वारा 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक लगाई थी।
इसके बावजूद 19 मई 2026 की शाम राजपुर क्षेत्र स्थित DIT यूनिवर्सिटी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना पर BNS की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दून पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।



