देहरादून

मानकों के खिलाफ चल रहे पेनिसिया अस्पताल के खिलाफ हो कार्यवाही : धस्माना

प्रदेश सरकार करे बहादुर पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत, पेनिसिया में लगी आग से झुलसे मरीजों को देखने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत

खबर को सुनें

देहरादून ।आज सुबह हरिद्वार रोड स्थित पेनिसिया अस्पताल में हुए ऐसी ब्लास्ट से भड़की आग से झुलसे हुए मरीजों व पुलिस कर्मियों का हाल चाल देखने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कैलाश अस्पताल पहुंचे और वहां पहले से मरीजों का हाल जानने आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से पैनीशिया समेत प्रदेश में मानकों के खिलाफ चल रहे तमाम फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि आज जिस पैनीशिया अस्पताल में आग लगी है वो एक पूरा रैकेट चला रहे हैं जिसमें देहरादून के अनेक डाक्टर, 108 एम्बुलेंस के अनेक संचालक व इस अस्पताल का प्रबंधन शामिल है और इनको ऊंची पहुंच वाले लोगों का संरक्षण हासिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने धस्माना को आवश्यक और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।

धस्माना ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात की व उनकी कुशलक्षेम पूछी, उन्होंने मरीजों को बचाने में झुलसे पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी व डीजीपी व राज्य सरकार से उनको पुरस्कृत करने की मांग भी की। धस्माना को अस्पताल के सीनियर प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि आग लगने के तत्काल बाद सूचना मिलते ही कैलाश अस्पताल की एम्बुलेंस में सभी मरीजों को जो पैनीशिया में भर्ती थे शिफ्ट कर लिया गया ।

एक मरीज मृत आया था व बारह मरीज अस्पताल में हैं जिनका इलाज चल रहा है। धस्माना ने शर्मा से सभी मरीजों की ठीक से देखभाल करने का आग्रह किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button