टिहरीदेहरादूनहादसा

पहाडी से गिरा पत्थर बना पुलिस कांस्टेबल तनुज रावत के लिए काल

पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में थे तैनात

खबर को सुनें

देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी तनुज सिंह रावत का तीन धारा क्षेत्र, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल में हुई दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत तनुज सिंह रावत 40 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे तथा वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध चल रहे थे। रावत कल 7 अप्रैल से अवकाश पर थे तथा आज तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दिवंगत तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

तनुज सिंह रावत मूल रूप से ग्राम पलेठी, पो0 पलेठी, थाना नन्द प्रयाग, जनपद चमोली के रहने वाले थे तथा वर्ष 2023 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button