रूद्रप्रयागहादसा

भीरी-ककोला मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वाहन सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत

रुद्रप्रयाग पुलिस व SDRF का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। जनपद के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर कल मध्यरात्रि में डायल 112 के माध्यम से एक वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें जानकारी मिली थी कि एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

सूचना प्राप्त होते ही रुद्रप्रयाग पुलिस (कोतवाली ऊखीमठ पुलिस) एवं SDRF की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए रात के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

दिनांक 22/23 अप्रैल की मध्यरात्रि सूचना प्राप्त हुई कि भीरी से औरिंग की ओर जा रहा वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी-ककोला मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस सूचना पर कोतवाली ऊखीमठ से प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी एवं SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल पर पहुंचीं।

अत्यधिक गहरी खाई और रात्रि के समय पुलिस और SDRF के जवानों ने संयुक्त समन्वय के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वाहन सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। रेस्क्यू टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अब तक दो शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। तीसरे शव को निकाले जाने की कार्यवाही गतिमान है। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही (पंचायतनामा इत्यादि) की जाएगी।

मृतकों का विवरण –

1- नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- ग्राम औरिंग, रुद्रप्रयाग। (वाहन स्वामी/चालक)

2- अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र- 28 वर्ष, निवासी- ग्राम सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

3- अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- ग्राम सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button