MDDA1
कोटद्वारसंस्कृति

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खबर को सुनें

कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित जुयाल परिवार में मंगलवार को धार्मिक वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

MDDA2

कथा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा व्यास वेदाचार्य आचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट ने श्रीमद्भागवत महापुराण का शुभारंभ किया। पहले दिन उन्होंने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की भावना का विकास होता है।

आचार्य देवी प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे दौड़ते हुए मानसिक शांति से दूर होता जा रहा है। ऐसे समय में भगवान की कथा और सत्संग मन को शांति प्रदान करने के साथ ही जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध कराते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा को केवल सुनने तक सीमित न रखकर उसके संदेश को अपने व्यवहार और जीवन में उतारने का आह्वान किया।

कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रसंगों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजक जुयाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई। कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह बना हुआ है।

फोटो कैप्शन: कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर मंगलवार को भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button