
पौड़ी। पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने पूर्व सैनिक साथियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सैनिक जीवन से जुड़े पुराने अनुभवों और यादों को साझा किया तथा पूर्व सैनिकों के साथ बिताए पलों को यादगार बताया।


कर्नल कोठियाल ने कहा कि सैनिक मिलन कार्यक्रम केवल मुलाकात का अवसर नहीं होते, बल्कि ऐसे आयोजन सेवा के दौरान बने रिश्तों को और मजबूत करने का माध्यम भी हैं। एक जैसी वर्दी, समान प्रशिक्षण, कठिन परिस्थितियों में साथ निभाने का जज्बा और मातृभूमि की रक्षा का संकल्प सैनिकों को एक-दूसरे से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि कई बार पहली मुलाकात में ही परिचय, अपनापन और घनिष्ठता का मजबूत रिश्ता बन जाता है। पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम के दौरान साथियों के साथ सैनिक जीवन के अनुभव साझा करने और पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में कैप्टन राजेंद्र सिंह, कैप्टन एस.एस. रावत, कैप्टन राजेंद्र सिंह रावत, सूबेदार राम सिंह, सूबेदार सुरेश सिंह नेगी, हवलदार शंकर कंडियाल, नायक राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह रावत, सौरभ सिंह रावत, सते सिंह बिष्ट, मनवर सिंह कंडवाल, सुनील सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कर्नल कोठियाल ने सभी पूर्व सैनिक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आत्मीय मिलन भविष्य में भी सैनिक समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे को मजबूत करते रहेंगे।



